नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी घोषित करें

फोटो नंबर- 12 व 13 मौजूद प्रदेश अध्यक्ष व नियोजित शिक्षक डुमरा : टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के तत्वावधान में डुमरा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एक बैठक की गयी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक ने नियोजित शिक्षकों को शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं कॉरपोरेट परस्त स्कूली […]

फोटो नंबर- 12 व 13 मौजूद प्रदेश अध्यक्ष व नियोजित शिक्षक डुमरा : टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के तत्वावधान में डुमरा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एक बैठक की गयी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक ने नियोजित शिक्षकों को शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं कॉरपोरेट परस्त स्कूली शिक्षा के साथ नियोजित शिक्षकों के सम्मान व वेतनमान की मांग को लेकर 28-29 जून को पटना में आयोजित राज्य सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. बैठक में राज्य सरकार से नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी घोषित करने, सहायक शिक्षक का दर्जा देने व सभी सुविधाएं देने की मांग की गयी. शिक्षा का अधिकार कानून के मानकों को पूरा करते हुए समुचित अनुपात में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों का सृजन एवं उस पर टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली करने की मांग की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष राजू सिंह, ओम प्रकाश, नितेश कुमार, रामलाल साह, अरुण कुमार व राजेश कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >