1500 बोतल शराब व तीन बाइक जब्त, तस्कर फरार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने शनिवार की रात पिलर संख्या 303/8 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1500 बोतल देशी शराब व तीन बाइक को जब्त कर लिया.

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने शनिवार की रात पिलर संख्या 303/8 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1500 बोतल देशी शराब व तीन बाइक को जब्त कर लिया. जबकि जवानों को देखते ही तस्कर शराब लदी तीनों बाइक को छोड़ अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. एसएसबी ने जब्त शराब व तीनो बाइक को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया है. अलग-अलग जगहों से दो अपह्ता बरामद सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों से एक नाबालिग समेत दो अपहृता को बरामद किया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुअनि इंद्रदेव प्रसाद व सअनि मदन कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार दोनों अपहृता की बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >