युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न

सीतामढ़ी : भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में स्थानीय ललित आश्रम में कार्यसमिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष अफजल राणा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अध्यक्ष श्री राणा ने कहा कि बिहार सरकार के गलत नीति के कारण आज युवा बेरोजगारी के कारण दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर है. राज्य में अफसरसाही, अराजकता, हत्या, […]

सीतामढ़ी : भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में स्थानीय ललित आश्रम में कार्यसमिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष अफजल राणा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अध्यक्ष श्री राणा ने कहा कि बिहार सरकार के गलत नीति के कारण आज युवा बेरोजगारी के कारण दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर है.

राज्य में अफसरसाही, अराजकता, हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न, रिश्वतखोड़ी व भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं और सूबे के मुखिया इसे काबू करने में असमर्थ है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया.

बैठक में कमेटी के महासचिव तरन्नूम खातून, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अंजारूलहक तौहीद ने अपने विचार रखें. मौके पर बजरंगी कुमार, विकास कुमार, अफजल हुसैन, हवीवुल राइन, धीरज कुमार, मो इस्लाम, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र ठाकुर व मो जहांगीर आलम समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >