टाइल्स गोदाम से पंद्रह लाख का सामान चोरी

सीतामढ़ी : नगर के रिंग बांध मथुरा हाइस्कूल स्थित भगत कांप्लेक्स के टाइल्स गोदाम से अज्ञात चोरों ने 15 लाख रुपये की चोरी कर ली. घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है. इस संबंध में नगर के रिंग बांध वार्ड नंबर-17 निवासी सह सेनेटरी दुकान के संचालक मिथिलेश कुमार ने शुक्रवार को नगर […]

सीतामढ़ी : नगर के रिंग बांध मथुरा हाइस्कूल स्थित भगत कांप्लेक्स के टाइल्स गोदाम से अज्ञात चोरों ने 15 लाख रुपये की चोरी कर ली. घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है.

इस संबंध में नगर के रिंग बांध वार्ड नंबर-17 निवासी सह सेनेटरी दुकान के संचालक मिथिलेश कुमार ने शुक्रवार को नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि रात्रि 10 बजे दुकान का स्टाफ गुड्डु यादव व सुनील कुमार दुकान से घर जा रहा था. गोदाम के पास एक पिकअप वैन गाड़ी देखकर रूक गया. देखा कि राजोपट्टी निवासी मो चांद व मो तारा गोदाम से टाइल्स व नल का पाइप गाड़ी में लोड किये हुए था, जो करीब 15 लाख के आसपास की थी.
दोनों कर्मी ने इसकी जानकारी मोबाइल से रात्रि में ही दिया. सुबह जब गोदाम में पहुंचा तो गेट पर दूसरा ताला लगा हुआ था. दोनों आरोपी ने पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी. कहा कि व्यवसायी हो, लफड़ा में मत पड़ो. नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >