नपं कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ प्रदर्शन करते सफाई कर्मी.फोटोÀ प्रभात खबर
शुक्रवार से नपं क्षेत्र में सफाई कार्य हुआ ठप
वित्तीय प्रभार को नपं अध्यक्ष ने डीएम को भेजा पत्र
डुमरा : डुमरा नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी अपने आठ सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार से सफाई कार्य ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये.
बिहार लोकल बडीज इंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए शाखा अध्यक्ष रामप्रवेश साह ने बताया कि सभी नियमित कर्मियों को सप्तम वेतनमान का लाभ देने व संविदा पर कार्यरत कर्मियों को स्थाई करने की मांग अब तक लंबित है. इसके अलावे मैट्रिक उत्तीर्ण कर्मियों को 18 हजार व नन मैट्रिक कर्मियों को 16 हजार रुपये वेतन देने, संविदा कर्मियों को अनुकंपा का लाभ देने, समुचित ईलाज, बीमा व सफाई कर्मियों को पहचान पत्र व वर्दी देने का मांग लंबित है. इसे पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगा.
इस संबंध में नपं अध्यक्ष विमला सिन्हा ने बताया कि नपं कार्यालय में कार्यपालक अधिकारी के लंबे समय से अवकाश पर रहने के चलते सभी कार्य बाधित हैं. नगर परिषद् के कार्यपालक अधिकारी को प्रभार तो मिला, पर वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के चलते राशि की उपलब्धता के बावजूद भुगतान लंबित है. उन्होंने बताया कि वित्तीय प्रभार को लेकर डीएम को पत्र भेजा गया है.
