लूटपाट का विरोध करने पर इंटर के छात्र को मारी गोली

पेट दर्द की दवा लाने जा रहा था छात्र संतोष पॉकेट में रखे मोबाइलव रुपये भी छीने घायल युवक बाजपट्टी के भगवानपुर गांव का सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित यामाहा एजेंसी के समीप रविवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर एक इंटर के छात्र को […]

पेट दर्द की दवा लाने जा रहा था छात्र संतोष

पॉकेट में रखे मोबाइलव रुपये भी छीने
घायल युवक बाजपट्टी के भगवानपुर गांव का
सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित यामाहा एजेंसी के समीप रविवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर एक इंटर के छात्र को जख्मी कर दिया.
जख्मी युवक को घायलावस्था में इलाज के लिए शहर स्थित डॉ वरुण कुमार के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी. संतोष वर्तमान में बाईपास रोड स्थित यामहा एजेंसी के पीछे डाॅक्टर्स गली निवासी गौरव मिश्रा के घर में किराये पर रहकर गोयनका कालेज में इंटर में पढाई करता है.
मेहसौल ओपी पुलिस को दिए बयान में संतोष ने बताया है कि रविवार की देर रात एक बजे के करीब पेट में दर्द होने लगा.
दवा के लिए अपने डेरा से निकलकर बाइपास रोड स्थित मिथिला अस्पताल के तरफ जा रहा था, इसी दौरान कारगिल चौक के तरफ से दो बाइक पर चार बदमाशों संतोष को आगे से आकर घेरकर रुपये व मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे. विरोध करने पर एक बदमाश ने संतोष को गोली मार दी. जिसके कारण वह सड़क पर गिर गया. बदमाशों ने संतोष के पॉकेट में रखे एक हजार रुपया व मोबाइल छीनने के बाद पासवान चौक की ओर भाग गये. आसपास में किसी को नहीं देखने के बाद हिम्मत कर संतोष लड़खड़ाते कदमो से अपने डेरा पर पहुंचा. जहां से वह अपने दोस्त रणवीर कुमार समेत अन्य लोगों के सहयोग से शहर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती हुआ.
डाॅ वरुण ने बताया कि रविवार कि रात 1.30 बजे के करीब संतोष कुमार को घायवस्था में लाया गया था. तत्काल नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. संतोष के दाहिने कंधे में गोली लग कर आर-पार हो गया था. इलाज के बाद घायल की स्थिति ठीक है. मेहसौल ओपी प्रभारी मो रजा अहमद ने बताया कि लूटपाट की नियम से बदमाशों ने गोली मारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >