ट्रक की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत

बहन के साथ जा रहा था प्रखंड कार्यालय पुनौरा गांव निवासी चुल्हाई ठाकुर का पुत्र था आकाश सीतामढ़ी : पुनौरा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित मस्जिद के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक की […]

बहन के साथ जा रहा था प्रखंड कार्यालय

पुनौरा गांव निवासी चुल्हाई ठाकुर का पुत्र था आकाश

सीतामढ़ी : पुनौरा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित मस्जिद के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

मृतक की पहचान पुनौरा गांव निवासी चुल्हाई ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र आकाश ठाकुर व जख्मी उसकी बहन कविता ठाकुर के रूप में हुई है. घटना शाम चार बजे की है. आकाश अपनी बहन को घर से अपनी बहन को लेकर जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में जा रहा था. इसी दौरान मधुबन गांव स्थित मस्जिद के समीप पीछे से तेज गति से आ रही एक ट्रक के ओवरटेक करने के क्रम में आकाश पीछली टायर की चपेट में आ गया. सर पर टायर चढ़ने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

वहीं उसकी बहन दूसरी तरफ गिरने से टायर की चपेट में आने से बच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी उसकी बहन को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन कुछ स्थानीय युवक ने बाइक से पीछा कर ट्रक नंबर सीजी04जे/0498 को रामपुर परोरी पुल के पास ओवरटेक कर रोक लिया. ट्रक चालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पकुरी भासड़ निवासी विजय सिंह के रूप में हुई हैं.

आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय कुछ बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप से ट्रक को आग लगने से बचा लिया गया. ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के विलंब से पहुंचने पर भी ग्रामीण नाराज थे. इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा मधुबन-डुमरा रोड में टायर जला कर आवागमन करीब ढ़ाई घंटे तक ठप्प कर दिया गया.

मौके पर पहुंची डुमरा थाना को प्रदर्शनकारियों के विरोध को झेलना पड़ा. जिसके बाद घटनास्थल पर नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना एक बाइक से पहुंच ट्रक चालक को प्रदर्शनकारियों के चंगुल से छुड़ा अपने साथ नगर थाना ले गये. प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर डटे थे, जिसके बाद डुमरा बीडीओ मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कबीर अंत्येष्टी कोष से 20 हजार देने का आश्वासन दिया. मृतक छह भाई व तीन बहन था. जिसमें आकाश पांचवें नंबर पर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >