राशन कार्ड से आधार नंबर नहीं जुड़ा, तो राशन से होंगे वंचित

29 तक आधार नंबर डीलर या एमओ को करा दें उपलब्ध सीतामढ़ी : राशन कार्ड से आधार नंबर नहीं जुड़ा है, तो संबंधित उपभोक्ता राशन व केरोसिन से वंचित हो जायेंगे. प्रशासन के स्तर से इस तरह की चेतावनी के बावजूद अब भी 18 फीसदी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड से आधार नहीं जुड़ सका है. […]

29 तक आधार नंबर डीलर या एमओ को करा दें उपलब्ध

सीतामढ़ी : राशन कार्ड से आधार नंबर नहीं जुड़ा है, तो संबंधित उपभोक्ता राशन व केरोसिन से वंचित हो जायेंगे. प्रशासन के स्तर से इस तरह की चेतावनी के बावजूद अब भी 18 फीसदी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड से आधार नहीं जुड़ सका है. बता दे कि पॉस मशीन के माध्यम से अब राशन व केरोसिन का बांटा जा रहा है.
30 की रात्रि साइट होगा बंद: डीएसओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जिनका राशन कार्ड आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है, वे 29 तक हर हाल में डीलर या एमओ को आधार कार्ड की प्रति उपलब्ध करा दें, अन्यथा ऐसे उपभोक्ता राशन के साथ केरोसिन से भी वंचित हो जायेंगे.
बताया कि 30 की रात्रि में राशन कार्ड से आधार जोड़ने वाली साइट बंद हो जायेगी. बताया, अबतक 82 फीसदी राशन कार्ड से आधार जुड़ा सका है.
650 जविप्र में पॉस कार्यरत : जिले में 1489 जन वितरण प्रणाली विक्रेता है, जिसमें से करीब 650 डीलरों के यहां पॉस मशीन कार्यरत हो गया है और उसी से राशन व केरोसिन दिया जा रहा है.
अगले माह में शेष डीलरों को पॉस मशीन उपलब्ध करा दिया जायेगा. डीएसओ ने बताया, आधार नहीं जुड़ने की स्थिति में एक ओर जहां उपभोक्ता लाभ से वंचित हो जायेंगे, वहीं डीलरों का आवंटन कम कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >