डुमरा रोड में युवक की गोली मार कर हत्या
सीतामढ़ी : नगर के डुमरा रोड सोनावती कॉलोनी गली के सामने बुधवार की शाम अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान नागमणि सिंह (20) के रूप में की गयी है. वह सुप्पी के अंबा खुर्द गांव निवासी शिवपूजन सिंह का पुत्र था. नगर के आदर्शनगर मोहल्ले में किराये के मकान […]
सीतामढ़ी : नगर के डुमरा रोड सोनावती कॉलोनी गली के सामने बुधवार की शाम अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान नागमणि सिंह (20) के रूप में की गयी है. वह सुप्पी के अंबा खुर्द गांव निवासी शिवपूजन सिंह का पुत्र था. नगर के आदर्शनगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था.
वह लूट व गोलीबारी मामले का आरोपित भी रहा है. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद पैंथर मोबाइल के साथ पहुंच कर छानबीन की. बाद में सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, नगर सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, नगर थानाध्यक्ष पीआर सक्सेना भी पुलिस बल के साथ पहुंचे.
पुलिस ने कुछ दूरी पर मृतक की बिना नंबरडुमरा रोड मेंकी यामाहा एफजेड बाइक बरामद की है. पुलिस ने मृतक के पॉकेट से मोबाइल व बैंक का पासबुक बरामद किया है.
बताया जाता है कि मृतक सोनावती कॉलोनी स्थित डॉ एपी झा के क्लिनिक के पास टहल रहा था. इसी क्रम में बाइक पर सवार दो अपराधी वहां आये और फायरिंग कर दी. नागमणि के सिर के नीचे गोली लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा. जब तक आसपास के दुकानदार जुटते घटना को अंजाम देकर अपराधी सोनावती कॉलोनी की तरफ भाग निकले. युवक को गोली लगते ही अफरातफरी मच गयी. सदर एसडीपीओ ने बताया कि मृतक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है.
उसके विरुद्ध सुप्पी थाने में लूट का मामला दर्ज है. वह जेल भी जा चुका है. फिजिकल गली में प्रिंस मेडिकल के मालिक पर फायरिंग मामले में उसके विरुद्ध मेहसौल ओपी में प्राथमिकी दर्ज है. बताया जा रहा है कि वह नगर के गणेश राय डिग्री कॉलेज में स्नातक कला पार्ट-टू का भी छात्र है.