मामला शातिर पिंटू के जेल में जन्मदिन पार्टी मनाने का, सीतामढ़ी जेल के सात कक्षपाल निलंबित

सीतामढ़ी : दरभंगा जिले के बहेड़ी में डबल इंजीनियर मर्डर केस के आरोपित पिंटू तिवारी के जेल में साथी बंदियों के साथ जन्मदिन के जश्न का वीडियो वायरल होने पर कारा मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. राज्य के कारा एवं सुधार सेवाएं (कारा निरीक्षणालय), पटना के महानिरीक्षक (आइजी) मिथिलेश मिश्र ने रविवार को मंडल […]

सीतामढ़ी : दरभंगा जिले के बहेड़ी में डबल इंजीनियर मर्डर केस के आरोपित पिंटू तिवारी के जेल में साथी बंदियों के साथ जन्मदिन के जश्न का वीडियो वायरल होने पर कारा मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. राज्य के कारा एवं सुधार सेवाएं (कारा निरीक्षणालय), पटना के महानिरीक्षक (आइजी) मिथिलेश मिश्र ने रविवार को मंडल कारा में तैनात सात कक्षपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
इसमें रक्षित उच्च कक्षपाल बरमेश्वर नाथ पांडेय, प्रभारी उच्च कक्षपाल श्यामनंद प्रसाद, उच्च कक्षपाल धनेश्वर यादव, कक्षपाल गुंजन कुमार, कक्षपाल रमाशीष कुमार राम, कक्षपाल रंजय कुमार एवं कक्षपाल मनोज कुमार चौधरी शामिल हैं. सभी पर कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है. आइजी ने बताया कि जेल में खुले तौर पर जन्मदिन पार्टी मनाना, भोज करना व मोबाइल से सेल्फी लेना आपत्तिजनक है.
इस मामले में खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह को पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया गया है. वहीं अधीक्षक से भी मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. उधर, जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी के क्रम में सात मोबाइल व अन्य सामान बरामद किये गये हैं. इसको लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >