आतंकवाद व तस्करी पर रोक लगाने पर बनी सहमति

सुरसंड : भारत-नेपाल के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर सीमा सुरक्षा, आतंकवाद व तस्करी पर रोक लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा को लेकर शुक्रवार को बी कंपनी भिट्ठामोड़ में दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा, हथियारों, मादक पदार्थों, नकली भारतीय मुद्रा व सीमा से होनेवाली मानव तस्करी […]

सुरसंड : भारत-नेपाल के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर सीमा सुरक्षा, आतंकवाद व तस्करी पर रोक लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा को लेकर शुक्रवार को बी कंपनी भिट्ठामोड़ में दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा, हथियारों, मादक पदार्थों, नकली भारतीय मुद्रा व सीमा से होनेवाली मानव तस्करी की रोकथाम पर चर्चा की गयी.

वहीं धार्मिक कट्टरपंथियों, सीमा का अतिक्रमण, भारत-नेपाल सीमा पर उग्रवादियों व माओवादियों की गतिविधि पर नजर रखने व नेपाली महिला व बच्चों की गुमशुदगी की जानकारी साझा करने समेत कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

मौके पर एसएसबी के कमांडेंट नवीन कुमार, उप कमांडेंट सत्येंद्र कुमार, उप निरीक्षक सामान्य सह कंपनी कमांडर बिरसा कच्छप, नेपाल के महोत्तरी जिले के सशस्त्र प्रहरी बल 9 वीं वाहिनी के एसपी निरकृष्णा अधिकारी, निरीक्षक स्टाफ ऑफिसर नंदाराज राय व बाहरी सीमा चौकी के निरीक्षक नामराज पुदसहाने मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >