भूमि विवाद में विवाहिता को मारी गोली

सीतामढ़ी :सीतामढ़ी-सोनबरसा रोड में रामनगरा गांव के समीप स्कॉर्पियो पर सवार अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक लड़की को जख्मी कर दिया. जख्मी लड़की की पहचान सोनबरसा थाना अंतर्गत रघुआ गांव निवासी हरदेव प्रसाद की विवाहित पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गयी है. प्रियंका का ससुराल भी सोनबरसा थाना क्षेत्र के मढ़िया […]

सीतामढ़ी :सीतामढ़ी-सोनबरसा रोड में रामनगरा गांव के समीप स्कॉर्पियो पर सवार अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक लड़की को जख्मी कर दिया. जख्मी लड़की की पहचान सोनबरसा थाना अंतर्गत रघुआ गांव निवासी हरदेव प्रसाद की विवाहित पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गयी है.
प्रियंका का ससुराल भी सोनबरसा थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव में है. घटना की देर शाम प्रियंका इलाज कराकर अपने भाई रोहित के साथ मायके जा रही थी. इसी दौरान रामनगरा गांव के समीप स्कॉर्पियो पर सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे रोहित व उसकी बहन पर फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली प्रियंका के बांह में लगी है. उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >