बस से कुचलकर बालक की मौत, सड़क जाम

सीतामढ़ी/बाजपट्टी :सीतामढ़ी-मधुबनी स्टेट हाइवे पर बजपट्टी गांव के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार बस से कुचलकर एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान गांव के ही राजकुमार महतो के सात वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में की गयी है. दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटों […]

सीतामढ़ी/बाजपट्टी :सीतामढ़ी-मधुबनी स्टेट हाइवे पर बजपट्टी गांव के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार बस से कुचलकर एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान गांव के ही राजकुमार महतो के सात वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में की गयी है.

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटों तक टायर जलाकर स्टेट हाइवे को जाम रखा. ग्रामीणों ने बस(बीआर 06पी 6405) के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चालक की पहचान रमण कुमार के रूप में की गयी है.
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा व पुपरी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. थानाध्यक्ष ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मृत बालक घर के पास खेल रहा था. इसी क्रम में रोड पर तेज रफ्तार उक्त बस की चपेट में आ गया. मृत बालक के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है.
पुत्र के वियोग में उसका रो-रोकर बुरा हाल है. करण कि मौत के बाद अब डेढ़ वर्षीय ईशु राज हीं बुढ़ापे का सहारा बना है. बच्चे की मौत पर मां अंजू देवी, दादा छठू महतो एवं दादी रामकली देवी पूरी तरह से बदहवास है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >