पुलिस पर हमला मामले का आरोपित गिरफ्तार

सुप्पी : थाने की पुलिस ने बुधवार की रात डुमरा थाने की पुलिस के सहयोग से आनंद बिहारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि नौ माह पूर्व थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल टोले विशुन सिंह में कई संगीन मामलों में आरोपित मनीष बिहारी […]

सुप्पी : थाने की पुलिस ने बुधवार की रात डुमरा थाने की पुलिस के सहयोग से आनंद बिहारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि नौ माह पूर्व थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल टोले विशुन सिंह में कई संगीन मामलों में आरोपित मनीष बिहारी सिंह एवं इंदल महतो को गिरफ्तार करने निकली पुलिस की स्पेशल टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया था. इस दौरान भीड़ ने पुलिस दल पर रोड़ेबाजी भी की गयी थी.

इस मामले में मनीष बिहारी के अलावा उसके भाई आनंद बिहारी सिंह को भी आरोपित किया गया था. भाग रहे अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी थी, जिसके बाद पुलिस को दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी थी. मालूम हो कि रीगा चीनी मिल लेबर यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की हत्या तथा लूट के मामले में सुप्पी सहायक थाने की पुलिस ने नरकटिया गांव से अरविंद सिंह को उठाया था. अरविंद सिंह से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मनीष बिहारी सिंह व इंदल महतो को गिरफ्तार करने पुलिस टीम मोहनी मंडल टोले विशुन सिंह पहुंची थी.

बताया जाता है कि इंस्पेक्टर श्री शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए घरों की तलाशी ले रही थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों अपराधी फायरिंग करते भाग निकले. पुलिस ने जब खदेड़ना शुरू किया तो महिलाएं आगे आ गयी. इसके बाद पुलिस व अपराधियों में मुठभेड़ हो गयी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >