सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी : सीएस डॉ रवींद्र कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित रहने पर तीन चिकित्सक, डाटा ऑपरेटर तथा लैब तकनीशियन का एक दिन का वेतन काट दिया. इसमें चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ राम उदगार राय, डॉ एनके चौधरी, लैब तकनीशियन दिनेश कुमार एवं डाटा ऑपरेटर […]

सीतामढ़ी : सीएस डॉ रवींद्र कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित रहने पर तीन चिकित्सक, डाटा ऑपरेटर तथा लैब तकनीशियन का एक दिन का वेतन काट दिया. इसमें चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ राम उदगार राय, डॉ एनके चौधरी, लैब तकनीशियन दिनेश कुमार एवं डाटा ऑपरेटर रंधीर कुमार शामिल है.

सीएस ने बताया कि बीपी जांच कर रहे कर्मी द्वारा बोला गया कि 20 मरीजों की जांच की गयी है, जबकि मात्र दो मरीज की ही जांच की गयी थी. एंबुलेंस चालक की गैर मौजूदगी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया. इसके बाद उन्होंने सुप्पी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक विनय भूषण की कार्यशैली पर नाराजगी जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >