हाई अलर्ट पर जेल, तैनात होंगे अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी

सीतामढ़ी : लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल कारा को हाई अलर्ट पर रखा गया है. चुनाव में विधि-व्यवस्था को लेकर कारा एवं सुधार सेवाएं, कारा निरीक्षणालय (बिहार सरकार) के आइजी मिथिलेश मिश्र ने सूबे तमाम जेल अधीक्षकों के साथ-साथ डीएम व एसपी को पत्र भेजा है. जिसमें जेल की सुरक्षा बढ़ाने के साथ बंदियों के […]

सीतामढ़ी : लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल कारा को हाई अलर्ट पर रखा गया है. चुनाव में विधि-व्यवस्था को लेकर कारा एवं सुधार सेवाएं, कारा निरीक्षणालय (बिहार सरकार) के आइजी मिथिलेश मिश्र ने सूबे तमाम जेल अधीक्षकों के साथ-साथ डीएम व एसपी को पत्र भेजा है. जिसमें जेल की सुरक्षा बढ़ाने के साथ बंदियों के न्यायालय में उपस्थापना के लिए विशेष सुरक्षा उपाय करने की बात कही है.

वहीं मुलाकाती के दौरान भी सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि संबंधित डीएम व एसपी जेल की सुरक्षा के मद्देनजर संयुक्त रुप से बैठक कर समीक्षा करें. जिस क्रम में आवश्यक सुरक्षा बल की उपलब्धता तथा आवश्यकता का आकलन कर इसके अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त करने की बात शामिल है.
इसके अलावा प्रतिबंधित सामग्रियों का कारा में प्रवेश निषिद्ध किये जाने के लिए नियमित रुप से सघन तलाशी/औचक छापेमारी कराये जाने की बात भी कही गयी है.
आइजी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि प्रतिबंधित सामग्रियों की बरामदगी में किसी कारा कर्मी की भूमिका स्पष्ट रुप से चिह्नित हो तो उसके संबंध में अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. साथ हीं बंदियों के न्यायिक उपस्थापना (पेशी) पर भी विशेष तौर पर फोकस किया गया है. जिसमें उल्लेख किया गया है कि नक्सल/माओवादी बंदियों के उपस्थापन में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि उस क्रम में प्रतिबंधित सामग्रियां उन्हें प्राप्त न हो सके. पत्र में आइजी ने कहा है कि जेल की बाहरी सुरक्षा के लिए गश्ती मोबाइल एवं औचक सुरक्षा जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >