जांच के िलए डुमरा थाने पहुंची एफएसएल की टीम

सीतामढ़ी : बाइक लूट व हत्या के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में बुधवार को एफएसएल की टीम डुमरा थाना पहुंची. दो घंटे तक डुमरा थाना में रहने के कारण उन्होंने हाजत से सेंपल एकत्रित की. बाद में उन्होंने सर्कल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव व थानाध्यक्ष नवलेश कुमार […]

सीतामढ़ी : बाइक लूट व हत्या के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में बुधवार को एफएसएल की टीम डुमरा थाना पहुंची. दो घंटे तक डुमरा थाना में रहने के कारण उन्होंने हाजत से सेंपल एकत्रित की. बाद में उन्होंने सर्कल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव व थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद से बातचीत की.

टीम में शामिल दो लाइब्रेरियन जेहरा बानो व ओमनाथ शर्मा के साथ पहुंचे सहायक निदेशक अंबिका त्रिपाठी ने बताया कि मौत की गुत्थी सुलझाने के क्रम में चल रहे जांच को लेकर सेंपल लिया गया है. बारीकी से जांच-पड़ताल के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >