टॉर्चर के बाद इलाज के दौरान अपराधियों की हुई मौत: डीएम

सीतामढ़ी : डुमरा थाना पुलिस की हिरासत में दो अपराधियों मो गुरफान व मो तसलीम की मौत की गुत्थी काफी हद तक सुलझती नजर आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ शब्दों के उल्लेख से यह संकेत मिल रहा है. हालांकि, बेसरा जांच के बाद ही साक्ष्य हाथ में आयेगा. फिलहाल दोनों अपराधियों को टॉर्चर […]

सीतामढ़ी : डुमरा थाना पुलिस की हिरासत में दो अपराधियों मो गुरफान व मो तसलीम की मौत की गुत्थी काफी हद तक सुलझती नजर आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ शब्दों के उल्लेख से यह संकेत मिल रहा है. हालांकि, बेसरा जांच के बाद ही साक्ष्य हाथ में आयेगा. फिलहाल दोनों अपराधियों को टॉर्चर करने के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों का जेल जाना तय माना जा रहा है.

इधर, डीएम रणजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि दोनों को टॉर्चर किया गया था और इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है. उन्होंने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

–अलग-अलग टीम कर रही छापेमारी

निलंबित डुमरा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह, अवर निरीक्षक परशुराम प्रसाद गुप्ता, सोनी कुमार, सहायक अवर निरीक्षण अरुण कुमार व सिपाही अमित कुमार, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार सिंह व रवि राज की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. इसका नेतृत्व सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, हेड क्वार्टर डीएसपी पीएन साहू, पुपरी एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय व डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद कर रहे हैं. आठों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके पैतृक आवास की जिला पुलिस से सहयोग मांगा है. हालांकि, पुलिस की टीमें मुजफ्फरपुर, हाजीपुर व पटना समेत अन्य संभावित स्थानों पर पिछले दो दिन से छापेमारी कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >