सांप से खेलने में सीतामढ़ी के युवक की गयी जान

परिजनों ने मना किया तो उन पर सांप फेंकने का देता था धमकी मेजरगंज (सीतामढ़ी) : सांप से खेलने की कीमत युवक को जान गंवा कर देनी पड़ी. मेजरगंज बाजार स्थित प्रकाश चंद्र सेठी का बेटा रत्नेश चंद्र उर्फ लाला सोमवार को एक सांप को पकड़कर उससे खेल तमाशा एवं करतब दिखा रहा था. इतने […]

परिजनों ने मना किया तो उन पर सांप फेंकने का देता था धमकी
मेजरगंज (सीतामढ़ी) : सांप से खेलने की कीमत युवक को जान गंवा कर देनी पड़ी. मेजरगंज बाजार स्थित प्रकाश चंद्र सेठी का बेटा रत्नेश चंद्र उर्फ लाला सोमवार को एक सांप को पकड़कर उससे खेल तमाशा एवं करतब दिखा रहा था. इतने से मन नहीं भरा तो वह बाजार स्थित अशोक स्टूडियो पहुंचा और फोटो खिंचवाया. इसके बाद सांप को एक डब्बे में बंद कर घर लौट गया. इसके बाद वह दरवाजे पर सांप के साथ खेलने लगा.
सांप उससे जान छुड़ा कर भागना चाहा, जिसे वह पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान सांप ने उसे डस लिया. वह इस बात को छिपाये रखा और सोने चला गया. परिजनों को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने अंदर जा कर देखा. परिजनों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि सांप से खेलने से मना करने पर उन पर सांप फेंकने की धमकी देता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >