अपराधियों ने घर में घुस कर पुलिस मुखबिर को मारी गोली

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला के बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत महिसोथा पंचायत के बठोल गांव में अपराधियों ने घर में घुस कर गोली मार दी. इस घटना में उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रविवार की रात गणेसी दास के घर में घुसकर गोली मार दी. […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला के बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत महिसोथा पंचायत के बठोल गांव में अपराधियों ने घर में घुस कर गोली मार दी. इस घटना में उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रविवार की रात गणेसी दास के घर में घुसकर गोली मार दी. गणेसी पूर्व में माओवादी था, जो प्रशासन के समक्ष आत्म समर्पण कर चुका था. जिसके बाद वो पुलिस मुखबिरी का भी काम करता था. गणेसी को तीन गोलियां मारी गयी हैं.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ज्ञात हो कि गणेसी दास वर्ष 13 मई2010 में दरभंगा एसपी एमआर नायक के समक्ष आत्मसमर्पि हुआ था. वहीं, घटना के बाद से यह भी चर्चा है कि हत्या करने के पीछे शराब माफिया शामिल हो सकते हैं, क्योंकि गणेसी पर उक्त माफिया को शराब पकड़वाने का आरोप था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >