डुब्बा घाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती

पिपराही : बागमती नदी का जल स्तर संध्या छह बजे के रीडिंग के अनुसार डुब्बा घाट पर खतरे के निशान से 61.95 सेंटीमीटर उपर है. हलांकि नदी के जलस्तर में गिरावट हो रही है. इधर वर्षा के कारण नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से बेलवा घाट पर नरकटिया सरेह के निचले हिस्से में नदी […]

पिपराही : बागमती नदी का जल स्तर संध्या छह बजे के रीडिंग के अनुसार डुब्बा घाट पर खतरे के निशान से 61.95 सेंटीमीटर उपर है. हलांकि नदी के जलस्तर में गिरावट हो रही है.

इधर वर्षा के कारण नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से बेलवा घाट पर नरकटिया सरेह के निचले हिस्से में नदी का जल फैल गया है. जिससे बेलवा देवापुर होकर मोतीहारी जाने का रास्ता बंद हो गया है. हालांकि जरूरतमंद लोग सौ रुपये नाव भाड़ा देकर बेलवा से देवापुर होकर मोतिहारी या नेपाल तक जा रहे हैं. किंतु इस पथ में वाहनों का परिचालन बंद है. वर्षा के कारण सुरक्षा बांध पर जगह जगह रेन कट हो गया है. बागमती प्रमंडल के कनीय अभियंता राकेश रौशन बेलवा घाट पर कैंप कर रहे हैं. रेन कट को बालू भरे बोरा से भरा जा रहा है. बांध की मरम्मती में बागमती प्रमंडल के अभियंता जुटे हैं. इस बीच प्रशासनिक पदाधिकारी भी बेलवा घाट पर पैनी नजर रखे हुए है. एसडीओ आफाक अहमद व डीडीसी मो.वारिस खान ने बेलवा घाट का निरीक्षण कर अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.
डीएम अरशद अजीज पदाधिकारियों व ग्रामीणों से बेलवा घाट के पल पल की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं. इधर निर्माणाधीन एनएच 104 पथ पर कीचड़ व रेन कट के कारण बड़े वाहनों का परिचालन इस पथ से शिवहर सीतामढ़ी के लिए बंद है. हालांकि पुरनहिया होकर लोगों का आवागमन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >