बॉर्डर से तस्करी के 18 मवेशी जब्त

बैरगनिया : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने बॉर्डर से तस्करी के 18 मवेशियों को जब्त किया है. जबकि पशु तस्कर नेपाल की ओर भागने में कामयाब रहे. सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या 346/2 लालबकेया नदी के समीप गश्त लगा रहे जवानों […]

बैरगनिया : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने बॉर्डर से तस्करी के 18 मवेशियों को जब्त किया है. जबकि पशु तस्कर नेपाल की ओर भागने में कामयाब रहे. सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या 346/2 लालबकेया नदी के समीप गश्त लगा रहे जवानों ने नेपाल के रौतहट जिले से तस्करी कर लाये जा रहे 17 गाय व एक बछड़े को जब्त किया. जबकि तस्कर जवानों को देखते ही नेपाल की ओर भाग निकले. बताया कि जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत एक लाख 75 हजार रुपये आंकी गयी है. जब्त मवेशियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >