सीतामढ़ी में ठंड से रसोइया समेत तीन की गयी जान

जिले के परिहार व सुरसंड प्रखंड क्षेत्रों में हुईं घटनाएं ठंड से मौत की प्रशासनिक पुष्टि नहीं सीतामढ़ी/परिहार/सुरसंड : जिले के अलग-अलग जगहों पर पिछले 24 घंटा के भीतर ठंड से रसोइया समेत तीन की मौत हो गयी. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन मौत की पुष्टि नहीं की गयी है. सुरसंड प्रखंड के छोटा मेघपुर […]

जिले के परिहार व सुरसंड प्रखंड क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

ठंड से मौत की प्रशासनिक पुष्टि नहीं
सीतामढ़ी/परिहार/सुरसंड : जिले के अलग-अलग जगहों पर पिछले 24 घंटा के भीतर ठंड से रसोइया समेत तीन की मौत हो गयी. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन मौत की पुष्टि नहीं की गयी है.
सुरसंड प्रखंड के छोटा मेघपुर वार्ड संख्या-नौ में शुक्रवार की अहले सुबह ठंड लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका अंजू देवी (47 वर्ष) छोटा मेघपुर वार्ड नंबर-नौ निवासी शैलेंद्र कापड़ की पत्नी थी तथा वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बतौर रसोइया का काम करती थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सो गयी. सुबह में जगने के बाद ठंड लगने से उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी. परिजन जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गयी.
रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष नवल मंडल ने मृतका के परिजन को दुर्घटना बीमा की राशि शीघ्र भुगतान करने की मांग जिला प्रशासन व राज्य सरकार से की है. वहीं परिहार प्रखंड के परसंडी पंचायत अंतर्गत गोरहारी गांव में गुरुवार की शाम ठंड से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मोहम्मद नियाज(48) एवं हाजी मो अजीजजुल (80) शामिल है. के रूप में हुई है. पंचायत समिति सदस्य मो रफी हैदर ने दोनों के ठंड लगने से मौत की बात कही है.
मुखिया किरण देवी ने मृतकों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ दिया है. सीओ किशोर पासवान ने कहा है कि दोनों लंबे समय से बीमार थे. जिसका इलाज चल रहा था. वहीं बीडीओ रुपेंद्र कुमार झा ने बताया कि मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि की राशि दी गयी है. आगे भी हर संभव सरकारी मदद नियमानुकूल दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >