मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज आयोजित

सीतामढ़ी : स्थानीय भाजयुमो स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अवनीश कुमार की ओर से सोमवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शहर के अस्पताल रोड स्थित स्वच्छता प्रकोष्ठ कार्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया. मौके पर प्रकोष्ठ के संयोजक श्री कुमार ने प्रकोष्ठ के साथियों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने […]

सीतामढ़ी : स्थानीय भाजयुमो स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अवनीश कुमार की ओर से सोमवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शहर के अस्पताल रोड स्थित स्वच्छता प्रकोष्ठ कार्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया. मौके पर प्रकोष्ठ के संयोजक श्री कुमार ने प्रकोष्ठ के साथियों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की. साथ ही कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है. जो स्वच्छ है, वही स्वस्थ है. मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चुनचुन सिंह, पंकज तिवारी, प्रिंस तिवाकरी, आग्नेय कुमार, उमेश गिरी, गोपाल कुमार, राजीव राजा, नीरज दुबे, किशन कुमार, विजय कुमार सोनी, विपिन तिवारी, अनीश झा, महेश कुमार, अनिल बादल, राजा कुमार व गौरव कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >