एंबुलेंस से 1089 बोतल शराब व बियर बरामद, तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है.

सोनबरसा (सीतामढ़ी). भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. साथ ही एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी के धंधे का खुलासा हुआ है. मंगलवार की रात सोनबरसा बाजार के पास पिलर संख्या 323/13 से वाहन चेकिंग केे दरम्यान एंबुलेंस(बीआर 30 पीएएफ 6421) से 1089 बोतल अंग्रेजी शराब, नेपाली सौंफी शराब तथा बियर बरामद किया गया है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव के वार्ड नंबर दो निवासी मो नसीम के पुत्र उमर राजा के रुप में की गयी है. जब्त शराब नेपाल के सर्लाही जिला मुख्यालय मलंगवा से तस्करी कर लाया गया था. कंपनी कमांडर व सहायक सेनानायक पवन खराटे ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि में चेकिंग के दौरान एंबुलेंस से शराब बरामद किया गया है. जब्त शराब में 300 मिली के 898 बोतल मैकडोवेल अंग्रेेजी शराब, 180 मिली के 144 बोतल नेपाली सौंफी शराब तथा 500 मिली के 48 बोतल किंगफिशर बियर शामिल है. जब्त शराब, बियर, एंबुलेंस व गिरफ्तार तस्कर को स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया. बताया गया है कि बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >