आज जदयू में शामिल होंगे पूर्व मंत्री श्याम रजक, मिलन समारोह में लेंगे पार्टी की सदस्यता

Shyam Rajak Join JDU: पूर्व मंत्री और फुलवारी शरीफ से 6 बार विधायक रह चुके श्याम रजक एक बार फिर से आज जदयू में शामिल होने जा रहे हैं. बता दें कि जदयू कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है.

Shyam Rajak Join JDU: पूर्व मंत्री और फुलवारी शरीफ से 6 बार विधायक रह चुके श्याम रजक एक बार फिर से आज जदयू में शामिल होने जा रहे हैं. बता दें कि जदयू कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में श्याम रजक को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जदयू की सदस्यता दिलाएंगे.

इस विशेष मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री रत्नेश सदा और मंत्री सुनील कुमार सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बता दें कि श्याम रजक ने 22 अगस्त को आरजेडी से इस्तीफा दिया था.

श्याम रजक दूसरी बार नीतीश का थाम रहे हैं तीर

बता दें कि श्याम रजक 1995 में पहली बार फुलवारी शरीफ से विधायक बने थे. तब के समय में लालू के खास माने जाते थे और लंबे समय तक राजद का दामन थामे रहे. राबड़ी देवी जब मुख्यमंत्री बनीं थी तब श्याम रजक को मंत्री बनाया गया था. लेकिन, जब नीतीश कुमार सत्ता में आए तो श्याम रजक का लालू से मोह भंग हो गया और जून 2009 में आरजेडी को छोड़ जेडीयू में शामिल हो गए. उस समय वह आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव थे.

Also Read: लोजपा में टूट की चर्चा के बीच चिराग के सांसदों ने जारी किया वीडियो, जानिए क्या बोलें…

नीतीश, मांझी और राबड़ी की सरकार में रहे हैं मंत्री

श्याम रजक जब जेडीयू में शामिल हुए तो नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक बन गए. नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में भी उन्हें जगह दी गई. बता दें कि राबड़ी देवी, नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी की सरकार में वे मंत्री रह चुके हैं. श्याम रजक नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 14 साल तक मंत्री रहे हैं. उस दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी इनको दी गई थी.

2020 में फुलवारीशरीफ से टिकट नहीं मिलने पर चल रहे थे नाराज

बता दें कि 2019 में नीतीश कुमार से श्याम रजक की दूरी बढ़ी और जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गए. राजद में उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया. 2020 के विधानसभा में फुलवारी शरीफ से उनको टिकट नहीं मिली जिससे वह पार्टी से नाराज चल रहे थे. उसके बाद राजद से इस्तीफा दे दिए. अब दूसरी बार फिर से जेडीयू में शामिल हो रहे हैं.

हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 October को आएंगे रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >