Shravani Mela 2022 LIVE: कांवरिया पथ पर दिखी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर, देखें तस्वीरें

Shravani Mela 2022 LIVE: श्रावणी मेले की शुरुआत के हफ्ते भर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश ने कांवरियों को राहत दी है. कांवरिया पथ की ताजा जानकारी और तस्वीरें देखें prabhatkhabar.com पर

7:08 PM. 24 Jul 22 7:08 PM. 24 Jul

कांवरिया पथ पर दिखी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर

त्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद पटना के रहने वाले एक 86 बुजुर्ग देवेंद्र सिंह 30 किलोमीटर यात्रा करने के बाद चलने में असमर्थ हो गए, इसके बाद अकेले यात्रा कर रहे इस बुजुर्ग का हाथ गाजीपुर के रहने वाले एक परिवार ने थाम लिया और कावड़ यात्रा के दौरान बुजुर्ग को बाबा दर्शन कराने का संकल्प लिया. आज पूरा परिवार देवेंद्र सिंह को लेकर बाबाधाम पहुंच गया.बता दें, 85 वर्षीय देवेंद्र सिंह आर्मी से रिटायर हैं और पिछले 26 सालों से कावड़ यात्रा कर रहे हैं.

7:08 PM. 24 Jul 22 7:08 PM. 24 Jul

गंगा स्नान के दौरान एक कांवरिया गिरकर हुआ घायल

मध्य प्रदेश से सुल्तानगंज आए एक कांवरिया मोहित गंगा नदी में स्नान के दौरान गिरकर घायल हो गए. हालांकि प्रशासन ने आनन-फानन में घायल कांवरिये को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने घायल कांवरिया का उपचार किया. फिलहाल कांवरिया खतरे से बाहर है.

7:08 PM. 24 Jul 22 7:08 PM. 24 Jul

गंगा नदी के जलस्तर में दर्ज की गई बढ़ोतरी

रविवार को नमामि गंगे घाट पर कांवरियों की भीड़ उमड़ी. गंगा के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है. कड़ी धूप में शहर के तपते सड़क पर कांवरियों को चलने में काफी परेशानी हो रही है. हालांकि इस बार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित देखी जा रहा है. नो एंट्री में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है.

4:33 PM. 24 Jul 22 4:33 PM. 24 Jul

सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए डाक बम ने शुरू की यात्रा

सोमवार को बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने के लिए बड़ी तादाद में डाक बम संकल्प लेने के साथ ही सुल्तानगंज से दौड़ लगाना शुरू किया. डाक बम 24 घंटे के अंतराल में लगातार बिना रुके चलते और दौड़ते हैं, सीधे बाबा धाम पर जाकर रुकते हैं. कांवरिया पथ पर डाक बम रूकते नहीं हैं. यदि वो रूके तो उनकी यात्रा पूरी नहीं मानी जायेगी. डाक बम वाले कांवरियों के लिए खास पूजा की सुविधा भी दी जाती है. इसके लिए भागलपुर प्रशासन उन्हें सुल्तानगंज में निर्गत पास देता है. इस पास के जरिए डाक बम देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष पूजा कर सकते हैं.

4:33 PM. 24 Jul 22 4:33 PM. 24 Jul

सुलतानगंज में उमड़ी बाबा भक्तों की भीड़

बाबा बैद्यनाथ पर सोमवारी जल चढ़ाने के लिए बड़ी तादाद में कांवरियों ने रविवार को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर स्नान किया. इसके बाद विधि विधान के साथ ताम्र पात्र व अन्य पात्रों में जल लेकर बाबाधाम की ओर पूरी आस्था के साथ बोल बम का महामंत्र जाप करते आगे बढ़ते नजर आए. कांवरियों के मुखारविंद से निकल रहे बोल बम के महामंत्र से वातावरण गुंजायमान होता रहा.

4:33 PM. 24 Jul 22 4:33 PM. 24 Jul

सुहाने मौसम ने यात्रा को बनाया आसान

सावन (Sawan 2022) के बीते दिन जमकर मेघ बरसे. इससे मौसम सुहाना हो गया. तपती धूप व उमस भरी गर्मी से कांवरियों को राहत मिली. जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग 1.50 लाख कांवरियों ने जल उठाया है.

मुख्य बातें

Shravani Mela 2022 LIVE: श्रावणी मेले की शुरुआत के हफ्ते भर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश ने कांवरियों को राहत दी है. कांवरिया पथ की ताजा जानकारी और तस्वीरें देखें prabhatkhabar.com पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >