Shravani Mela 2022 LIVE: केसरिया रंग से सराबोर हुआ कंवरिया पथ, देखें मनभावन तस्वीरें

Shravani Mela 2022 LIVE: श्रावणी मेले की शुरुआत के दो हफ्ते बाद मौसम ने करवट ली. रिमझिम फुहारों ने कांवरियों को राहत दी है. कांवरिया पथ की ताजा जानकारी और तस्वीरें देखें prabhatkhabar.com पर पर

2:56 PM. 29 Jul 22 2:56 PM. 29 Jul

केसरिया रंग सराबोर रहा कांवरिया पथ

श्रावणी मेला (Shravani Mela) के 15वें दिन सुल्तानगंज में कांवरियों की भीड़ उमड़ी. शुक्रवार को सुबह से ही कांवरिया नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट पहुंचने लगे. इस दौरान लोगों ने स्नान–ध्यान, संकल्प के साथ गंगा जल भरा और उसे कांवर में लटकाकर बाबा धाम को चल दिए. घाट से लेकर कांवरिया पथ तक का माहौल बोल बम से गुंजायमान हुआ. काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुए. सुल्तानगंज में अजगैवीनाथ धाम स्थित मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ केसरिया रंग सराबोर रहा.

2:56 PM. 29 Jul 22 2:56 PM. 29 Jul

भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी

सावन का पावन महीना चल रहा है. इस पवित्र महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती. मान्यता है कि इस मास में शिवजी की पूजा-आराधना और व्रत का भक्तों को विशेष फल मिलता है. इस महीने की गई पूजा-अर्चना से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को मनोकामना पूरी करते हैं. बैद्यनाथ धाम में स्थापित शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं.

2:56 PM. 29 Jul 22 2:56 PM. 29 Jul

सुलतानगंज से लेकर देवघर तक शिवमय हुआ वातावरण

शुक्रवार को भी सुलतानगंज में के विभिन्न गंगा घाटों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ नजर आई. इस दौरान कांवरिया पथ पूरा नारंगीमय नजर आया. सावन की रिमझिम फुहारों ने कांवरियों को राहत दी. बारिश के बाद कांवरियां तेज कदमों से बाबा के दर दे‍वघर की ओर बढ़ते नजर आए.

मुख्य बातें

Shravani Mela 2022 LIVE: श्रावणी मेले की शुरुआत के दो हफ्ते बाद मौसम ने करवट ली. रिमझिम फुहारों ने कांवरियों को राहत दी है. कांवरिया पथ की ताजा जानकारी और तस्वीरें देखें prabhatkhabar.com पर पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >