30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होगा श्रावणी मेला, टेंट सिंटी, इंटरटेनमेंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

Shravani Mela 2026: बिहार में 30 जुलाई से श्रावणी मेले की शुरुआत होगी, जो कि 28 अगस्त तक चलेगी. भव्य तरीके से इस बार भी मेले का आयोजन किया जाएगा. पहलेजा घाट से गरीबनाथ तक श्रावणी मेले को लेकर खास तैयारी की जा रही है.

पटना से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट
Shravani
Mela 2026: पर्यटन विभाग देवघर की तर्ज पर पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ तक श्रावणी मेला की सुविधाएं देगा. श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी बनाए जायेंगे. इसके अलावा छोटे-छोटे शिविर भी बनाए जायेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की तैयारी की गई है.

पर्यटन विभाग कर रहा ये सभी सुविधाएं

पर्यटन विभाग की ओर से श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए टेंट सिटी, शौचालय, बाथरूम, शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं, कांवर स्टैंड, सूचनाएं और मनोरंजन आदि की व्यवस्था भी करेगा. इलाके साथ बिहार में प्रसिद्ध शिवालयों जैसे बाबा हरिहर नाथ, मधेपुरा का सिंहेश्वर धाम, अशोक धाम और दरभंगा कुशेश्वर स्थान में भी जिला प्रशासन की ओर श्रावणी मेला का आयोजन किया जाएगा.

बाबा अजगैबीनाथ धाम से सीमा दुम्मा तक शिवमय होगा पथ

जानकारी के मुताबिक, श्रावणी मेला में सुल्तानगंज से बिहार सीमा दुम्मा के बीच कांवरियों/श्रद्धालुओं के आवासन के लिए बाबा अजगैबीनाथ, सुल्तानगंज में पहले के 200 की जगह पर 500 बेड, बांका जिलान्तर्गत अबरखा में 600 बेड, पहली बार धौरी में 200 बेड, गोड़ियारी में 250 बेड, मुंगेर के खैरा में 200 बेड, धोबई में 200 बेड के साथ पहली बार असरगंज में 300 बेड, तारापुर में 200 और संग्रामपुर में 200 के बेडयुक्त टेंट सिटी का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं. सभी टेंट सिटी में कांवर स्टैंड, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा की पूरी व्यवस्था के साथ इस बार सभी टेंट सिटी में जीविका दीदी की रसोई की व्यवस्था की जाएगी.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

सभी टेंट सिटी में पूरे मेला अवधि में टेंट सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कलाकारों के चयन के लिए उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति के गठन के निर्देश दिए हैं. भागलपुर में सोनपुर मेला की की तरह 25 स्वीस कॉटेज का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन जमीन देगा.

Also Read: पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? पसंदीदा पार्टी के बारे में बताया, नौकरी छोड़ने की बताई असल वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >