बिहार के अंजन की दिल्ली में श्रद्धा जैसी हत्या, पत्नी-बेटे ने 10 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में छिपाया

बिहार के बांका निवासी अंजन दास को उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर मार डाला. दोनों ने अंजन को शराब पिलाकर अचेत किया और फिर सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की. चाकू से गोदकर उसका सारा खून बहाया और फिर श्रद्धा की तरह ही उसके कई टुकड़े करके फ्रीज में रखे.

Bihar Crime News: श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर बिहार निवासी अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव के 10 टुकड़े कर दिये. पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अंजन दास (45 वर्ष) की उसकी पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक (25) ने 30 मई को हत्या की और शव के 10 टुकड़े कर डाले. टुकड़ों में बंटे शव को उन्होंने एक फ्रिज में रखा.

शव के टुकड़े बैग के अंदर मिले

पांच जून को शव के टुकड़े पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रामलीला मैदान में एक बैग के अंदर मिले थे. अगले कुछ दिनों में उसके पैर, जांघ, खोपड़ी और एक हाथ मिला, जिसके बाद पांडव नगर थाने में हत्या, सबूत छिपाने और झूठी सूचना देने के तहत एक मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि अंजन दास की बिहार में पत्नी और आठ बेटे हैं, लेकिन उसने यह बात दूसरी पत्नी पूनम से छिपायी थी.

शव के टुकड़ों की होगी पहचान

मृतक दास के परिजन के डीएनए नमूने लेने के लिए एक दल को बिहार भेजा जायेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव के जो टुकड़े मिले हैं, वे दास के है या नहीं. पुलिस ने बताया कि पूनम का 14 साल की उम्र में सुखदेव तिवारी से विवाह हुआ था, जिसने बाद में उसे छोड़ दिया और दिल्ली आ गया. पूनम भी अपने पति की तलाश में दिल्ली आ गयी. यहां उसकी मुलाकात कल्लू से हुई, जिसके साथ वह लिव-इन में रहने लगी.

Also Read: बिहार: भारत के फर्जी आधार व पैन कार्ड के साथ न्यूजीलैंड निवासी धराया, बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार
प्रेम विवाह के बाद कौन सा सच आया सामने?

पुलिस के अनुसार, इसके बाद पूनम अंजन दास से मिली और उसे पसंद करने लगी. 2016 में कल्लू की बीमारी के कारण मौत हो गयी, तो पूनम ने 2017 में अंजन दास से शादी कर ली. जब उसने अंजन से शादी की तो उसे यह पता नहीं था कि उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में हैं. उन्होंने बताया कि लिफ्ट ऑपरेटर के तौर पर काम करने वाले अंजन ने पहले पूनम के गहने बेच दिये थे और उससे मिले पैसे बिहार में अपने परिवार के पास भेज दिया था. पुलिस के मुताबिक, मां और बेटे ने मार्च-अप्रैल के आसपास हत्या की साजिश रची थी. शव के टुकड़े रखने के लिए इस्तेमाल किये गये फ्रिज को जब्त कर लिया गया है.

नशे की दवा पिला कर कर दी हत्या

मां-बेटे ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें शक था कि दास की उसकी सौतेली बेटी तथा सौतेले बेटे की पत्नी पर बुरी नजर थी. उन्होंने अंजन दास को नशे की दवा घोलकर पिलायी थी और बेहोश होने के बाद उन्होंने चाकू और खंजर से उसकी हत्या कर दी. शव के टुकड़े-टुकड़े करने से पहले दोनों ने खून के पूरी तरह बह जाने का इंतजार किया. बाद में शव की शिनाख्त दास के तौर पर हुई.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >