शेखपुरा: साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक

शेखपुरा के चेवाड़ा डिग्री कॉलेज में साइबर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी KYC संदेशों और लुभावने ऑफर्स से सावधान रहने की सलाह दी गई. सभी ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया.

Sheikhpura News : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चेवाड़ा में साइबर जागरूकता विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुरलीधर प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है और इसके साथ साइबर अपराध के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

लुभावने ऑफर और ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान

प्राचार्य डॉ. मुरलीधर प्रसाद सिंह ने कहा कि नागरिकों को फर्जी ऑनलाइन विज्ञापनों, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी, लुभावने ऑफर, ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और अन्य साइबर जालसाजियों से सावधान रहना चाहिए.

फर्जी KYC संदेश और कॉल से बचने की सलाह

महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. पवन कुमार ने छात्रों को केवाईसी (KYC) अपडेट करने के नाम पर आने वाले फर्जी बैंक संदेशों और कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी. वहीं शिक्षक रंजन कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध कॉल पर भरोसा नहीं करें और मुफ्त गिफ्ट, ऑफर या डिस्काउंट के झांसे में आने से बचें. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया. अंत में सभी विद्यार्थियों ने साइबर जागरूकता की महत्ता को समझते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >