सर्वा प्लस टू विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, डीएम ने छात्रों को किया जागरूक

सर्वा प्लस टू उच्च विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. डीएम शेखर आनंद ने छात्रों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए, साथ ही 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी.

Sheikhpura News : बरबीघा के सर्वा प्लस टू उच्च विद्यालय में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई.

ओटीपी और यूपीआई पिन किसी से साझा नहीं करें : डीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शेखर आनंद ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में विद्यार्थियों सहित सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें.

साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर करें शिकायत

डीएम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, फर्जी नौकरी और छात्रवृत्ति के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है.

एस्ट्रोलैब का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने विद्यालय के एस्ट्रोलैब का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से एस्ट्रोलैब की कार्यप्रणाली और उससे संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं तथा उनकी सराहना की.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) ज्योति कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >