शेखपुरा एसपी हिमांशु ने केवटी थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जानिए क्यों हुई कार्रवाई?

Sheikhpura Police Suspended : शेखपुरा में पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में एसपी हिमांशु ने सख्त कदम उठाया है. थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है.

Sheikhpura Police Suspended : शेखपुरा में पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी हिमांशु ने सख्त कार्रवाई की है. एसपी ने थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. कार्रवाई के पीछे मुख्यालय छोड़ने, रात्रि गश्ती से अनुपस्थित रहने, आदेशों की अवहेलना और सरकारी अभिलेख में गलत प्रविष्टि जैसे आरोप बताए गए हैं.

ड्यूटी में लापरवाही पर एसपी ने लिया सख्त एक्शन

दरअसल, शेखपुरा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और अनुशासन को लेकर एसपी हिमांशु ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इन पर ड्यूटी में गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप हैं.

केवटी थानाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप

केवटी थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने, वरीय पदाधिकारी को गुमराह करने और निर्धारित रात्रि गश्ती से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित किया गया है. उन पर वरीय अधिकारी की अनुमति के बिना थाना छोड़कर बांका स्थित अपने घर जाने और पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी देने का भी आरोप है.

सरकारी रिकॉर्ड में गलत प्रविष्टि का आरोप

पुलिस के अनुसार, त्रिपुरारी कुमार पर थाना डायरी जैसे सरकारी अभिलेख में गलत प्रविष्टियां दर्ज कर तथ्यों को छिपाने का आरोप भी लगाया गया है. एसपी ने उन्हें अगले आदेश तक निलंबित किया है.

चार अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई

शेखपुरा थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी महेश कुमार पासवान, केवटी थाना के असलम हजाम और बरबीघा थाना में तैनात तीनार अमर आजाद को भी निलंबित किया गया है. इन सभी के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है.

डायल 112 के कर्मी पर भी गिरी गाज

चेवाड़ा थाना क्षेत्र में डायल 112 सेवा से जुड़े सुरेंद्र सिंह को भी निलंबित किया गया है. उन पर सड़क दुर्घटना और जाम की स्थिति के दौरान घटनास्थल से चले जाने और महिला पुलिस पदाधिकारी को अकेला छोड़ने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने इस मामले की सूचना थानाध्यक्ष को भी नहीं दी.

पुलिस चौकीदार पर भी कार्रवाई

सिरारी थाना में तैनात पुलिस चौकीदार बाबूलाल पासवान के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है. पुलिस के अनुसार, उन्हें कई बार अपनी कार्यशैली में सुधार लाने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतने को लेकर चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद लगातार लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है.

निलंबन अवधि में पुलिस केंद्र रहेगा मुख्यालय

निलंबित किए गए पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों का निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है. एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आमजन की सुरक्षा और विधि व्यवस्था से जुड़े कर्तव्यों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी.

पहले भी हुई थी पुलिस निरीक्षक पर कार्रवाई

इससे पहले एसपी की अनुशंसा पर मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को भी निलंबित किया था. ताजा कार्रवाई को शेखपुरा पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर जारी सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है.

थानाध्यक्षों की जगह अपर थानाध्यक्ष संभालेंगे जिम्मेदारी

थानाध्यक्षों के निलंबन के बाद फिलहाल नए थानाध्यक्षों की तैनाती नहीं की गई है. संबंधित थानों में अपर थानाध्यक्ष को जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है. आगे विभाग की ओर से नए थानाध्यक्षों की तैनाती की जा सकती है.

Also Read : शेखपुरा: 2017 के शराब बरामदगी मामले में तीन पुलिस-उत्पाद कर्मियों के खिलाफ वारंट, गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे तत्कालीन थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >