शेखपुरा पहुंचे मंत्री दामोदर राउत,कहा- आधुनिक परिवहन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता

Shekhpura News: बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत अल्प प्रवास के लिए शेखपुरा सर्किट हाउस पहुंचे. यहां दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूल-मालाओं से स्वागत किया. उन्होंंने क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना.

Shekhpura News: (प्रदीप मार की रिपोर्ट) बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत रविवार को जमुई जिले के गिद्धौर जाने के क्रम में अल्प प्रवास के लिए शेखपुरा सर्किट हाउस पहुंचे. यहाँ पहुँचने पर जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की अगुवाई

शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूल-मालाओं से स्वागत किया. इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सर्किट हाउस का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा, जहाँ मंत्री ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया.

जनता की सुनी समस्याएं, विकास का दिया भरोसा

सर्किट हाउस में प्रवास के दौरान मंत्री दामोदर राउत ने क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कहा,बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है. जनता ने जिस भरोसे के साथ सेवा का मौका दिया है, सरकार उसे पूरी ईमानदारी से निभाएगी.

परिवहन विभाग का होगा आधुनिकीकरण

मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने विभाग की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग को आधुनिक बनाया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है. प्रदेश के विभिन्न मुख्य स्थानों पर चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित किए जाएंगे, जिससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

मौके पर मौजूद गणमान्य

इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से दिलीप महतो, डब्लू कुमार, भोली महतो, राजेश पाल, डॉ. महेश प्रसाद, भगवान कुशवाहा, राहुल कुमार, जयदेव कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Also read बेगूसराय में जमीनी विवाद में जमकर हुई पत्थरबाजी,आधा दर्जन लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >