शेखोपुरसराय में जानलेवा हमले का आरोपी दो महीने बाद गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

शेखपुरा पुलिस ने महब्बतपुर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी रंजय मांझी को गिरफ्तार किया है. शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उसने साथियों के साथ मिलकर दो लोगों पर प्राणघातक हमला किया था.

Sheikhpura Criminal Arrest : गुप्त सूचना के आधार पर शेखपुरा के शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने महब्बतपुर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में दो माह से फरार चल रहे एक अभियुक्त को धर दबोचने में सफलता पाई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान महब्बतपुर गांव निवासी शैलेंद्र मांझी के पुत्र रंजय मांझी के रूप में की गई.

थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

छापेमारी का नेतृत्व शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी तथा एएसआई नागेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सटीक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया.

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो लोगों पर किया था जानलेवा हमला

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई नागेंद्र कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व गांव में ही शराब पीने के दौरान आपस में विवाद होने के कारण मामला तूल पकड़ गया था.

Also Read : बिहारशरीफ : हिलसा के राजकीय डिग्री कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य-नेत्र जांच, छात्र-ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

इसी दौरान रंजय मांझी ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर दो लोगों के ऊपर प्राणघातक वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था.

प्राथमिकी में नामजद 4 में से 2 बेकसूर, एक आरोपी अभी भी चल रहा फरार

घटना के बाद दोनों बदमाश गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे. मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाई. वहीं मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार रंजय मांझी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

पुलिस ने दो माह से चकमा दे रहे मुख्य आरोपी रंजय मांझी को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके पश्चात उसे कड़ी पुलिस निगरानी में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >