आकाशीय बिजली का कहर: 12 वर्षीय बालक की मौत, पिता गंभीर रूप से झुलसे

Sheikhpura Weather News : वज्रपात ने छीना परिवार का इकलौता चिराग, 12 वर्षीय सुमन की मौत से गांव में मातम.

Sheikhpura Weather News : बरबीघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालक सुमन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके पिता शंकर चौधरी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र दोनों खेत की ओर जा रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे रुक गए. इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल शंकर चौधरी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि सुमन कुमार परिवार का इकलौता पुत्र था. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी उम्मीद जगी है. वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है.

Also Read : शेखपुरा में बदला मौसम का मिजाज, समय पर बारिश से खेती को मिला सहारा, आगे कैसा रहेगा मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >