सदर अस्पताल शेखपुरा में लिफ्ट बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

शेखपुरा सदर अस्पताल में मरीजों के लिए लिफ्ट बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इसका उद्घाटन होगा, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी सुविधा मिलेगी।

शेखपुरा. सदर अस्पताल शेखपुरा में मरीजों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बहुप्रतीक्षित लिफ्ट की सुविधा अब जल्द शुरू होने वाली है. करीब चार वर्षों से लंबित यह परियोजना अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन किया जायेगा. लिफ्ट चालू होने के बाद अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल तक मरीजों को पहुंचाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि पिछले छह महीनों से लगातार लिफ्ट को चालू कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा था. तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दो दिन पहले लिफ्ट की स्थापना और परीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. अब केवल उद्घाटन की औपचारिकता शेष है. उन्होंने बताया कि लिफ्ट शुरू होने से गंभीर, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के माध्यम से आसानी से किसी भी वार्ड तक पहुंचाया जा सकेगा. इससे मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी काफी सुविधा मिलेगी तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, लंबे समय से समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल में लिफ्ट शुरू कराने की मांग की जा रही थी. अब यह मांग पूरी होने जा रही है. अस्पताल परिसर में लिफ्ट के उद्घाटन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सोनी तथा स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा. लिफ्ट चालू होने के बाद सदर अस्पताल की सुविधाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >