मोतिहारी में शेखपुरा के खिलाड़ियों का जलवा, ताइक्वांडो में जीते 18 पदक

मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण समेत कुल 18 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।

Sheikhpura News : मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किये. इनमें चार स्वर्ण, तीन रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं. 8 और 9 अगस्त को आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर बालगंगा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

चार खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में इशिका ने अंडर-29 किलोग्राम, अभिजीत ने अंडर-38 किलोग्राम, आयुष राज ने अंडर-44 किलोग्राम और सृष्टि कुमारी ने ओवर-68 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया.

तीन खिलाड़ियों ने हासिल किया रजत

अमरजीत कुमार ने अंडर-53 किलोग्राम, आर्यन ने अंडर-45 किलोग्राम और आशीष कुमार ने अंडर-87 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया. खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले के खाते में तीन और पदक जोड़े.

11 खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में नित्या कुमारी, आयुषी सैनी, हिमांशु राज, अदिति गुप्ता, सौम्या राज, अभिराज नायक, नितीश कुमार, खुशबू कुमारी, स्वीटी कुमारी, अभिजीत आनंद और हर्षवर्धन शामिल हैं. सभी ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया.

मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव-सह-अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. प्रतियोगिता में कोच अभिजीत आनंद और निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि टीम मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली.

शेखपुरा लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

शेखपुरा लौटने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और बधाई दी. जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >