शेखपुरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट शुरू, पंचायत के कचरे से बनेगी सड़क और पेवर ब्लॉक

शेखपुरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक नई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ हुआ है. इस यूनिट का उपयोग पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल सड़क और पेवर ब्लॉक बनाने में होगा.

Sheikhpura Plastic Waste Management Unit : स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से "प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट" का शुभारंभ किया गया. इस यूनिट के जरिए पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे का निपटान किया जाएगा.

इसके साथ ही उस वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण और पेवर ब्लॉक बनाने में किया जाएगा. डीडीसी राकेश कुमार ने इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस मौके पर बीडीओ शिवशंकर राय, जिला विकास अधिकारी गौतम आर्या सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे.

पंचायतों में कचरे के निपटान की सुविधा

इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास अधिकारी गौतम आर्या ने बताया कि प्लास्टिक कचरे की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. शेखपुरा जिले में भी प्लास्टिक कचरे का निष्पादन एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही थी.

इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया है.

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट का जायजा लेते अधिकारी

इससे सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एकत्रित प्लास्टिक कचरे का इस यूनिट के जरिए निपटान किया जाएगा.

यूनिट में स्थापित तीन प्रमुख मशीनें

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में तीन तरह की मशीनें स्थापित की गई हैं. इनमें 1. डस्ट रिमूवर मशीन (Dust Remover Machine), 2. प्लास्टिक श्रेडर मशीन (Plastic Shredder Machine), 3. प्लास्टिक बैलर मशीन (Plastic Baler Machine) शामिल हैं. पीएमडब्ल्यूयू (PMWU) के निर्माण का उद्देश्य कचरे का सही तरीके से निपटान करना है.

Also Read : गया मगध मेडिकल में 42 करोड़ से बन रहा 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट, वेंटिलेटर से डायलिसिस तक की होगी सुविधा

इसके परिचालन हेतु प्रखंड के द्वारा सावित्री रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, पटना के साथ एकरारनामा किया गया है. ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित डब्लूपीयू (WPU) से प्लास्टिक लाकर पीएमडब्ल्यूयू पर इसे बिक्री योग्य बनाया जाएगा.

ग्राम पंचायतों से संग्रहित कचरे का प्रसंस्करण

ग्राम पंचायत स्तर पर संग्रहित कचरे के निपटान हेतु प्रखंड में पीएमडब्ल्यूयू का निर्माण हुआ है. डस्ट रिमूवर मशीन से कचरे की सफाई की जाती है, जिसमें प्लास्टिक बोतल एवं पॉलीथिन को साफ किया जाता है.

प्लास्टिक बैलर मशीन से पॉलीथिन एवं प्लास्टिक के बोतल का 50 से 60 किलोग्राम का बंडल बनाया जाता है ताकि सुगमता से इसे बिक्री किया जा सके.

प्लास्टिक श्रेडर मशीन से प्लास्टिक को काटा जाता है और आने वाले समय में इस कटे हुए प्लास्टिक से सड़क निर्माण एवं प्लास्टिक के पेवर ब्लॉक बनाए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >