शेखपुरा में बट सावित्री पूजा की तैयारी को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

sheikhpura News: शेखपुरा जिले में बट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. पूजा की तैयारी के लिए शुक्रवार को जिले के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई. फल, पूजा सामग्री और श्रृंगार के सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से ही दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही.

Sheikhpura News🙁रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले में बट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. पूजा की तैयारी के लिए शुक्रवार को जिले के बरबीघा, महुली, चेवाड़ा, शेखोपुरसराय, सिरारी और ससबहना बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई. फल, पूजा सामग्री और श्रृंगार के सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से ही दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही.


बाजारों में खासकर फल विक्रेताओं, पूजा सामग्री की दुकानों, कुम्हारों तथा श्रृंगार दुकानों पर अधिक भीड़ नजर आई. महिलाओं ने पूजा के लिए आम, केला, नारियल, अगरबत्ती, रोली, सिंदूर, धागा तथा अन्य सामग्री की खरीदारी की. वहीं कुम्हारों की दुकानों पर चुक्का, कपटी और मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई.

चूड़ी,बिंदी,साड़ी और अन्य श्रृंगार दुकानों पर महिलाओं की भीड़

दुकानदारों ने बताया कि बट सावित्री पूजा को लेकर पिछले दो दिनों से बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
श्रृंगार की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही. महिलाएं चूड़ी, बिंदी, साड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री खरीदती नजर आईं. बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों में भी उत्साह देखा गया.


धार्मिक मान्यता के अनुसार बट सावित्री पूजा में सुहागिन महिलाएं शनिवार को निर्जला उपवास रखकर बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. महिलाएं व्रत कथा सुनकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं.


पूजा को लेकर जिले के विभिन्न मंदिरों और बट वृक्षों के आसपास भी साफ-सफाई और सजावट की तैयारी की जा रही है. पर्व को लेकर पूरे जिले में धार्मिक माहौल बना हुआ है

Also Read:Gopalganj: जीजा-साली की मौत के बाद गहराया रहस्य, पुलिस ने पत्नी को ससुराल से मायके भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >