Sheikhpura News : शेखपुरा से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
शेखपुरा बरबीघा केवटी थाना इलाके के गंगटी गांव में बनियान का पानी से छिंटा पड़ जाने के विवाद को लेकर एक विवाहिता और उसके 6 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतिका की पहचान गंगटी गांव निवासी राधे रावत के पुत्र रोहित कुमार की पत्नी विभा देवी एवं 6 वर्षीय बच्ची अभिलाषा कुमारी के रूप में की गई है.
घटना पर मृतका महिला के पिता और भाई ने क्या बताया?
इस घटना को लेकर मृतका के पिता मुनेश्वर चौधरी एवं भाई धनंजय चौधरी ने हत्या का आरोप लगाते हुए केवटी थाने में का आवेदन सोपा है. मृतिका का नैहर झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत हूर गांव बताया गया है.मृतिका की बहन रीता देवी ने बताया कि वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक मृतिका की शादी हुई थी.
ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. 6 महीने पहले भी केवटी थाने में लिखित शिकायत की गई थी. उसी वक्त बांड लिखवा कर सुलह कराया गया था. लेकिन रविवार की सुबह ग्रामीनों ने दूरभाष पर किसी ने विवाहित और उसके 6 वर्षीय बच्ची की हत्या की जानकारी दी.
परिजनों के अनुसार सास से हुआ था विवाद
जैसे ही वह सूचना पाकर बरबीघा के गंगटी गांव पहुंच, तब वहां उन्हें बच्चे और विवाहिता का सदर अस्पताल शेखपुरा में होने की जानकारी दी गई. सदर अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत पाया गया. पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि बनियान के पानी का छीटा पड़ने के बाद विवाहिता की सास सुलेखा देवी के साथ विवाद हुआ था.
इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. इधर विवादित के पति रोहित कुमार ने हत्या की घटना से इनकार किया है.
क्या हैं पूरा मामला?
उन्होंने बताया कि बनियान का पानी पड़ने से उनकी मां के साथ पत्नी का विवाद हुआ था. इस विवाद में उन्होंने पत्नी को दो थप्पड़ भी लगाए. इस घटना के बाद मामला शांत होने पर विवाहिता ने गेहूं के बोरे में दिए जाने वाले कीटनाशक दवाई खुद भी खाली और 6 साल की बच्ची को भी चटा दिया. जिसमें उसकी मौत हो गई.
पति पर मारपीट और नाजायज संबंध का आरोप
धनंजय ने बताया कि रोहित का किसी और महिला के साथ नाजायज संबंध है. इसी को लेकर मृतिका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के इस घटना ने पहले विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया. पिटाई के कारण विवाहिता के शरीर पर कई जख्म भी देखे गए. उन्होंने अभी बताया कि घटना के बाद बड़ी संख्या में मृतका के पति रोहित और उनके गांव के लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे. वहां भी उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करने को लेकर धमकाया गया पीड़ित परिजनों ने इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है.
