वेतन-पेंशन भुगतान में देरी पर शिक्षकों का विरोध, काला रिबन लगाकर जताया आक्रोश

Sheikhpura News: जिले के एसकेआर कॉलेज बरबीघा में शिक्षकों ने लंबित वेतन, पेंशन और प्रोन्नति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने काला रिबन लगाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

Sheikhpura News (उमेश कुमार की रिपोर्ट): मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर एसकेआर कॉलेज, बरबीघा के शिक्षकों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान शिक्षकों ने कार्यस्थल पर काला रिबन लगाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया. हालांकि विरोध के बावजूद शिक्षकों ने अपने शैक्षणिक कार्यों का नियमित रूप से निर्वहन जारी रखा.

वेतन और पेंशन भुगतान नहीं होने से नाराजगी

शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर शिक्षकों की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया. संघ के अनुसार बीते दो माह 20 दिनों से शिक्षकों और पेंशनधारियों को वेतन एवं पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं.

प्रोन्नति और सेवा पुष्टि की मांग

शिक्षकों ने बताया कि प्रोन्नति प्रक्रिया कई महीनों से लंबित है, जबकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है. वहीं बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से नियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के बावजूद सेवा पुष्टि नहीं किए जाने को लेकर भी शिक्षकों में असंतोष है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा. शिक्षकों ने कहा कि उनका आंदोलन अधिकारों और सम्मानजनक सेवा-शर्तों की रक्षा के लिए जारी रहेगा. विरोध प्रदर्शन में डॉ. विद्या प्रकाश मौर्य, डॉ. उज्जवल भगत, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. नवल किशोर, डॉ. स्वस्ति प्रिय और श्रीमती सुजाता कुमारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे.

Also Read: Sheikhpura News: कसार दोहरे हत्याकांड को लेकर भाकपा माले का ऐलान, 23 मई को होगा विरोध प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >