शेखपुरा से सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News : सदर प्रखंड के चांढ़े गांव में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही धूमधाम से किया गया. इससे पूर्व चांढे गांव में विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया. चांडे गांव स्थित पोखर से कलश में जल भरकर अपने सिर पर रखकर श्रद्धालुगण पूरे गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां कलश रखा गया.
बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
इस दौरान बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में शामिल महिला और पुरुषों के साथ ही युवक, बच्चे शामिल थे. गाजे बाजे के साथ झूमते नाचते यह जुलूस जाने का स्थित महारानी मंदिर प्रांगण के समीप हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ.
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा
वैदिक मंत्रों के साथ पूजा -अर्चना की गई और हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया. इस मौके पर गांव के प्रमुख लोगों में पुरैना मुखिया सत्येंद्र शर्मा, राकेश कुमार, बृजेश कुमार, पीयूष कुमार, अवधेश सिंह, श्याम सुंदर सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे.
Also Read : पत्नी को बुलाकर बेरहमी से गला रेता, बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला, पति पर हत्या का आरोप साबित
