शेखपुरा में आदर्श विद्यालयों में शिक्षक बहाली के लिए आवेदन शुरू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 4 जून तक करें अप्लाई; जानें पूरा शेड्यूल

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले के सभी प्रखंडों में सात निश्चय पार्ट-3 के तहत संचालित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 4 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 5 से 7 जून तक आवेदनों की जांच होगी, जिसके बाद 8 से 12 जून तक साक्षात्कार लिया जाएगा. शिक्षा विभाग 13 जून को चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची जारी करेगा, जिससे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Sheikhpura News (रंजीत कुमार): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में स्थापित किए जा रहे ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ (आदर्श विद्यालय) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, इन विद्यालयों में योग्य और कुशल शिक्षकों के चयन के लिए आधिकारिक कार्यक्रम (शेड्यूल) का प्रकाशन कर दिया गया है. विभाग द्वारा जारी इस महत्वपूर्ण जानकारी को शेखपुरा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ-साथ जिले के सभी विद्यालयों में भी प्रेषित कर दिया गया है. इसके तहत जिले के सभी इच्छुक और योग्य शिक्षक-शिक्षिकाओं से सरस्वती विद्या निकेतन यानी आदर्श विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन, 4 जून है आखिरी तारीख

इस विशेष चयन प्रक्रिया और समय सारणी (टाईम टेबल) के संबंध में प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इच्छुक शिक्षकों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जून 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और दस्तावेजों की गहन जांच का कार्य 5 जून से लेकर 7 जून 2026 तक किया जाएगा.

जांच में सही पाए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इसके तुरंत बाद, 13 जून 2026 को सभी अंतिम रूप से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेधा सूची (फाइनल लिस्ट) विभाग द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर दी जाएगी.

सात निश्चय के तृतीय फेज ‘उन्नत शिक्षा, उज्जवल भविष्य’ के तहत हो रहा चयन

शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि सरस्वती विद्या निकेतन यानी आदर्श विद्यालयों की स्थापना राज्य सरकार के ‘सात निश्चय योजना’ के तृतीय फेज (Phase 3) के मुख्य एजेंडे “उन्नत शिक्षा, उज्जवल भविष्य” के तहत की गई है. इन विद्यालयों का मुख्य ध्येय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. इसी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए आदर्श विद्यालयों में उपलब्ध स्वीकृत रिक्ति के अनुसार ही पारदर्शी तरीके से योग्य शिक्षकों का चयन किया जाना है.

मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत शिक्षकों को दी जा रही है जानकारी

शिक्षकों के चयन को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के आलोक में समय तालिका की विस्तृत जानकारी सभी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को दी जा रही है. आदर्श विद्यालय में काम करने के इच्छुक और समर्पित शिक्षकों को शिक्षा विभाग के आधिकारिक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन सबमिट करना होगा. ऑफलाइन आवेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे. सरकार की इस पहल से जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को आधुनिक और आदर्श माहौल में पढ़ने का अवसर मिलेगा.

Also Read : नालंदा में सूखे नशे का फैलता जाल नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, बढ़ते अपराध ने बढ़ाई चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >