शेखपुरा में करंट लगने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, सफाई के दौरान हुआ हादसा

Sheikhpura News: जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के सर्वा गांव में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत हो गई. घर के पास सफाई के दौरान ये हादसा हुआ.

Sheikhpura News (संवाददाता): जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वा गांव में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सर्वा गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद सिंह के पुत्र अशोक कुमार शर्मा के रूप में की गई है.

सफाई के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर अशोक कुमार शर्मा अपने घर के समीप झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर रहे थे. इसी दौरान वे ट्रांसफार्मर से जुड़े अर्थिंग तार की चपेट में आ गए. करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही तड़पने लगे.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर बरबीघा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया.

दो माह पहले हुए थे सेवानिवृत्त

परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार शर्मा करीब दो माह पूर्व लखीसराय जिले के मध्य विद्यालय नंदनामा से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के बाद वे गांव में रहकर खेती-बाड़ी एवं मवेशियों की देखभाल करते थे.

गांव में शोक की लहर

अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक अपने पीछे एक पुत्र एवं दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक कुमार शर्मा का निधन पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है.

Also Read: 13 दिनों में 4 हत्याओं से दहला शेखपुरा, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >