शेखपुरा में शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sheikhpura News : गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार; कोर्ट में पेशी के बाद जेल. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

Sheikhpura News : जिले के महुली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान चौड़गरा गांव निवासी नेपाल चौधरी के पुत्र रामदेव चौधरी के रूप में हुई है. महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब कारोबार में संलिप्त है.

Also Read : राजगीर में दो युवकों की मॉब लिंचिंग के मामले में साधु गिरफ्तार, झुनकिया बाबा मंदिर पहुंची SIT

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी को शेखपुरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : मलमास खत्म होते ही शुरू होगा शादी का सीजन, 22 जून से शुभ मुहूर्त उपलब्ध, बिहार में फिर गूंजेंगी शहनाइयां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >