शेखपुरा में रंग लायी युवाओं की मेहनत : पहाड़ी पर छायी हरियाली, काजू के पेड़ में लगे फल

Sheikhpura News : युवाओं की टोली की मेहनत ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. उनकी मेहनत की बदौलत पहाड़ी पर हरियाली छा गयी है और उनके लगाये काजू के पौधों में फल लगने लगे हैं. दरअसल शेखपुरा शहर की खांडपर पहाड़ी पेड़-पौधों की हरियाली और सजावट से सुर्खियों में है. पहाड़ी का जायजा लेने डीएम शेखर आनंद सहित अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं.

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) युवाओं की टोली की मेहनत ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. उनकी मेहनत की बदौलत पहाड़ी पर हरियाली छा गयी है और उनके लगाये काजू के पौधों में फल लगने लगे हैं. दरअसल शेखपुरा शहर की खांडपर पहाड़ी पेड़-पौधों की हरियाली और सजावट से सुर्खियों में है. पहाड़ी का जायजा लेने डीएम शेखर आनंद सहित अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं.

यहां युवाओं की एक टोली समय निकाल कर दिन-रात पहाड़ी की चोटी पर पौधा लगाकर हरा भरा करने एवं सजावट में अपना पसीना बहा रहे हैं. युवाओं की इस मेहनत के बदौलत अधिकारी भी काफी उत्साहित हैं. इतना ही नहीं, पशु-पक्षियों को ही संरक्षित करने के लिए युवा दिन-रात काम कर रहे हैं.

हाल के दिनों में पहाड़ी की चोटी पर युवाओं के द्वारा लगाया गया काजू का पेड़ भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. काजू के इस पेड़ में फल भी आने लगा है लोग इसको लेकर काफी आश्चर्यचकित है.

काजू का पेड़ बना आकर्षण का केंद्र

जेपी सेनानी राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजकुमार महतो ने बताया कि पहाड़ी की चोटी पर साधारण पौधा लगाना काफी मुश्किल भरा काम था. वहां आज काजू के पेड़ में फल लग रहे हैं. युवाओं ने एक बार फिर अपनी मजबूत हौसले का परिचय दिया है.

पहाड़ी चोटी पर पौधों को लगाना नियमित रूप से उसे सिंचना और देखभाल करना बड़ी मेहनत का काम है. इसे युवाओं की टीम बखूबी कर रही हैं. टोली में शामिल गुड्डू कुमार ने बताया कि यहां पर लगभग दो दर्जन युवा ऐसे हैं जो नियमित रूप से अपना योगदान दे रहे हैं.

करीब चार साल पहले ही पहाड़ी की चोटी पर काजू का पेड़ लगाया गया था. इस पेड़ को सुरक्षा देने से लेकर नियमित रूप से पटवन के लिए काम किया जा रहा था. आखिरकार पौधा फल देने लगा है.

पेड़ों पर लगाया गया वाटर पॉट, पशु-पक्षी बुझा रहे प्यास

पहाड़ी की चोटी पर लगाये गये हजारों पेड़-पौधों के कारण पशु-पक्षियों का बसेरा हो गया है. पहाड़ी की चोटी पर बंदर भी दिखने लगे हैं. पेड़ की टहनियों में बड़ी संख्या में वाटर पोर्ट लगाये जाने एवं नियमित रूप से सुबह-शाम उसमें पानी भरने में युवा पूरी तरह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. ऐसी स्थिति में अपनी प्यास बुझाने के लिए पशु-पक्षी वहां पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >