शेखपुरा में बाढ़-सुखाड़ की तैयारी तेज, प्रभारी सचिव ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Sheikhpura News: शेखपुरा में संभावित बाढ़ और सुखाड़ को लेकर प्रभारी सचिव कंवल तनुज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिला प्रशासन और सभी विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए गए.

Sheikhpura News (सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट): बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग सह जिला के प्रभारी सचिव कंवल तनुज की अध्यक्षता में जिला में संभावित बाढ़ सुखाड़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एडीएम, डीडीसी, एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी गण शामिल हुए.

बैठक में डीएम के द्वारा बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि जिले का एकमात्र प्रखंड घाटकोसुम्भा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है. इसके मद्देनजर संभावित बाढ़ को लेकर बचाव से संबंधित सारी तैयारियां की जा रही है.

गोताखोर और नाविकों के साथ बैठक करने का निर्देश

जिला के प्रभारी सचिव ने बाढ़-सुखाड़ की समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर घाटकोसुम्भा प्रखंड के सीओ को गोताखोर दल और नाविकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बाढ़ से बचाव को लेकर ऊंचे स्थलों का चयन करने, पशुओं के चारे की व्यवस्था, दवा की व्यवस्था के साथ ही सामुदायिक स्थलों का चयन और बाढ़ पूर्व सभी जरूरत की सामग्री की खरीद कर लेने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सुखाड़ की संभावना की मद्देनजर चापाकल, हर घर नल जल योजना को दुरुस्त करने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के मद्देनजर टैंकर की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

विभिन्न विभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रभारी सचिव के द्वारा जिले के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर समीक्षा की गयी. उन्होंने अधिकारियों से भी इस संबंध में विचार-विमर्श कियें. आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ-साथ अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: बकरीद को लेकर शेखपुरा पुलिस का फ्लैग मार्च; 62 संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >