Sheikhpura News: कसार दोहरे हत्याकांड को लेकर भाकपा माले का ऐलान, 23 मई को होगा विरोध प्रदर्शन

Sheikhpura News: शेखपुरा के कसार गांव में दो नाबालिगों की हत्या के खिलाफ भाकपा माले ने आंदोलन की घोषणा की है. पार्टी नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 23 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की बात कही.

Sheikhpura News: अरियरी प्रखंड के कसार गांव में भाकपा माले की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव कमलेश कुमार मानव ने की. इस दौरान जिला सचिव विजय कुमार विजय, बिशेश्वर महतो, प्रवीण सिंह कुशवाहा, कमलेश प्रसाद, राजेश कुमार राय, तेतरी देवी, गौरी देवी, नरेश रविदास, शिव रविदास, मिस्टर मांझी, रामदेव रविदास और शांति देवी सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे. बैठक की शुरुआत दोनों मृतक बच्चों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बैठक में नेताओं ने कसार गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की कड़ी निंदा की. जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में शेखपुरा में आधा दर्जन हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही और अपराधियों से मेलजोल के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

23 मई को होगा विरोध प्रदर्शन

विजय कुमार विजय ने कहा कि कसार गांव मामले में भी प्रशासन की ढिलाई साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि खोजी कुत्ता लाने के बावजूद अपराधियों तक नहीं पहुंच पाना कई सवाल खड़े करता है. पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में 23 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

Also Read: Sheikhpura News : बाइक और टेंपो में टक्कर तीन घायल एक रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >