शेखपुरा में आंधी-बारिश के बाद भैंस खोजने निकला युवक, खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही दर्दनाक मौत

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. आंधी और बारिश के बाद खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

(शेखपुरा से रंजीत कुमार की रिपोर्ट)

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. आंधी और बारिश के बाद खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भैंस की तलाश में निकला था युवक, मौत ने रास्ते में घेरा

मृतक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी संदीप कुमार के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार शाम तक भैंस घर नहीं लौटी थी, जिसके बाद चंदन उसे खोजने के लिए बधार की ओर गया. इसी दौरान वह जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गिरा हुआ था 11 हजार वोल्ट का तार, फिर भी दौड़ रहा था करंट

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के रिश्तेदार डॉ. मंटू ने बताया कि आंधी-पानी के दौरान 11 हजार वोल्ट का बिजली तार खेत में टूटकर गिर गया था. हैरानी की बात यह रही कि तार गिरने के बाद भी उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ.

घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों के घर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध नजर आया. मृतक को मिलनसार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाला युवा बताया जा रहा है.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद कसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल

ग्रामीण कमलेश कुमार ने कहा कि यदि समय रहते गिरे हुए तार को हटाया जाता या बिजली आपूर्ति बंद की जाती तो चंदन की जान बच सकती थी. लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

मुआवजे की मांग, डीएम से लगाई गुहार

ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि युवक की मौत से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. लोगों ने डीएम शेखर आनंद से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >